नई दिल्ली,5 मार्च। पश्चिमी जिले के पंजाबी बाग थानाक्षेत्र में वाहन चेकिंग करने के दौरान दो चोर को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ एक नाबालिग चोर को भी पकड़ा गया। आरोपियों कि पहचान पंकज (24) और मिथुन (19) के रूप में हुई। पुलिस ने इसके पास से चोरी के तीन लाख के जेवर बरामद हुए है। साथ ही छानबीन के दौरान चोरी की चार मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। पुलिस इसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त वी रंगनाथन ने बताया कि बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर पंजाबी बाग एसीपी सतीश यादव को छानबीन करने के लिए कहा गया। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे वेस्ट पंजाबी बाग के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच दो युवक मोटरसाइकिल सवार होकर आ रहे थे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोककर पूछताछ की, तो दोनों ने चुप्पी साध ली। ऐसे में उनकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से एक चाकू और जेवर बरामद हुए है।
इनकी पहचान पंकज (24) और मिथुन (19) के रूप में हुई। इनके पास से चोरी के जेवर बरामद हुए। इन लोगों ने पूछताछ के दौरान बताया कि अभी हाल में ही इन्होंने अपने एक नाबालिग साथी के साथ मोती नगर थानाक्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। छानबीन में पुलिस ने नाबालिग चोर को भी पकड़ लिया। पुलिस को नाबालिग के पास से चोरी का जेवर बरामद हुआ। इन लोगों के पास से करीब तीन लाख के जेवर बरामद हुए है। साथ ही चार मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
No comments:
Post a Comment