[kcjkas esa gS ne , lcls igys ge

Friday, January 25, 2013

घर से ज्वेलरी और नगदी ले उड़े चोर


नई दिल्ली। सेक्टर-22 में रहने वाले डीटीसी के एक रिटायर्ड अधिकारी के घर में देर रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी कर ली। जब अधिकारी अपने घर रात को वापस आया तो उसने देखा की घर का ताला टूटा हुआ है और घर से ज्वेलरी व नकदी गायब है। पीड़ित ने घटना की शिकायत कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी। वहीं पीड़ित का कहना है कि पुलिस चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-22 के बी ब्लाक में आनंद सिंह अपने परिवार के साथ रहता है। आनंद सिंह दिल्ली ट्रांसपोर्ट के रिटायर्ड अधिकारी है। चोरी की यह घटना तब घटी जब वह घर पर वह अकेले थे और शाम के समय बाजार गये हुए थे। कुछ देर बाद जब वह बाजार से वापस आये तो उन्होनें देखा की पहली मंजील का ताला टूटा हुआ था और दो बदमाश बाहर निकल रहे थे। पीड़ित ने आवाज लगाना शुरू कर दी। इसी दौरान चोरों ने पीड़ित को सरिया फेंका, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। जब पिड़ित ने घर में जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था और घर से 70 हजार रुपये व तीन लाख से अधिक की ज्वेलरी गायब थी। आनंद सिंह के बेटे देवेंद्र पटवाल का कहना है कि हम लोगों ने सौ नंबर पर पुलिस को मामले की सूचना दी थी और पुलिस आकर जांच कर चली गई। उन्होनें बताया कि पुलिस मे अभी तक केस दर्ज नही किया है।

कड़कड़डूमा कोर्ट ने बेटी से दुष्कर्म के मामले मैं पिता को दस साल की दी सजा


 नई दिल्ली : कड़कड़डूमा कोर्ट की फास्ट ट्रैक अदालत ने 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी पिता को दोषी करार देते हए 10 वर्ष सश्रम कारावास व दस हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश टीआर नवल ने आरोपी पर दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने आरोपी पिता को सजा सुनाने में पीड़िता के बयानों को अहम माना है। इस मामले में पीड़िता का भाई भी गवाह था।
पीड़िता की मा ने 25 नवंबर 2011 को खजूरी खास थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 14 वर्षीय बेटी 20 नवंबर से गायब है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी। इस बीच 27 नवंबर 2011 को पीड़िता की मां अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंच गई। उसने अपने पति पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़िता की अस्पताल में चिकित्सकीय जांच कराई, जहां उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। पीड़िता के बयान पर खजूरी खास थाना पुलिस ने उसके पिता को एक दिसंबर 2011 को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया। पीड़िता ने अदालत को बताया कि 18 नवंबर को उसकी मां कोलकाता स्थित उसकी दादी के घर चली गई थी। जब घर पर मां के अलावा भाई भी नहीं था तब उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना से वह डर गई और अपने दोस्त के घर चली गई थी। मां के दिल्ली आने के बाद उसने इस बारे में बताया। अदालत ने सुनवाई के दौरान आरोपी की उस दलील को खारिज कर दिया जिसमें उसने कहा था कि उसकी पत्नी व बेटी अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं, जिनका वह विरोध करता था, इसी वजह से उसे दोनों ने फंसाया हैं।a

दोस्तों ने मिलकर किया युवती से सामूहिक-दुष्कर्म


नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के के.एन. काटजू मार्ग थानांर्तगत पिस्टल की नोक पर दोस्त ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर युवती से सामूहिक-दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
जानकारी के अनुसार शमा (20, काल्पनिक नाम) अपने परिवार के साथ अवंतिका रोहिणी में  रहती है। शमा और गौरव (25) बचपन के दोस्त थे। समय बीतता गया और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। शमा ने गौरव से शादी करने की बात कही तो उसने हां भी कर दी। लेकिन गौरव झांसा देकर शमा से सेक्स संबंध बनाना चाहता था। इसके लिए उसने अकेले नहीं बल्कि अपने दोस्तों को भी शामिल कर लिया। बीती रात गौरव ने शमा को शालीमार बाग स्थित अपने दोस्त के घर बुलाया और कमरा बंदकर छेड़खानी करने लगा। विरोध किया तो गौरव ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तान दी। गौरव ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ बारी-बारी जमकर दुष्कर्म कर दिया और फरार हो गये। वह किसी तरह से अपने घर पहुंची और अपनी आपबीती अपने परिजनों को बता दी। परिजनों ने मामले की सूचना केएन काटजू पुलिस को दी। पीड़िता का बयान दर्जकर पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेज दिया। जहां दुष्कर्म की पुष्टि होने पर गौरव समेत चार साथियों पर सामूहिक-दुष्कर्म का मामला दर्जकर लिया गया है। देर रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गौरव व प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया। बाकी फरार आरोपियों की तलाश के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

Saturday, April 16, 2011

पद +शराब का नशा = हंगामा

नई दिल्ली, 16 अप्रैल।एक तो ऊँचे पद का नशा ऊपर से दारू का नशा जब एक साथ दो दो नशा हो तो हंगामा तो होना तय है. ऐसा ही एक मामला बवाना थानाक्षेत्र में प्रकाश में आया है .अपने पद का रौब दिखाकर दूसरों पर धौंस दिखाना इंसानी फिदरत है लेकिन कभी-कभी यह रौब आपकी प्रतिष्ठा धूमिल कर आपको हवालात की हवा भी खिला सकता है। एक अस्पताल के सीएमओ ने न केवल जमकर हंगामा किया बल्कि पुलिसकर्मियों से भी उलझ पड़े। एक तो पद का गुरुर ऊपर से शराब का नशा दोनों चीजों ने जनाब को सातवें आसमान पर चढ़ा दिया और अपनी सूझबूझ खो बैठे और ऐसा कर दिया कि लोग भी हतप्रद हैं।
जानकारी के अनुसार बवाना इलाके में स्थित हरिशचंद्र अस्पताल डा. मनोज सीएमओ के पद पर कार्यरत हैं। बवाना के इंडस्ट्रियल इलाके में अपने कुछ दोस्तों के साथ शराब पी रहे थे। इसी बीच वह किसी बात को लेकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से मना किया लेकिन वह शराब के नशे में इतने चूर थे के अपने सीएमओ पद का धौंस जमाने लगे। यहां तक कि पुलिस से भी उलझ गए और उन्हें अपशब्द कहा। हालांकि पुलिस इस बात से इंकार कर रही है और कुछ भी बताने से मना कर रही है। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझा-बुझाकर उन्हें घर भेजा, तब जाकर कहीं मामला शांत हुआ। पुलिस ने दुबारा इस तरह न करने की हिदायत भी दी।

कबाड़ के दुकान में आग लगने से दो लोगों की मौत

नई दिल्ली, 16 अपै्रल। दिल्ली के कापसहेड़ा थानाक्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक कबाड़ के दुकान में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की सात गाड़िया पहुंची. जिनके मदद से आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनु(14) और अमरजीत(18) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों उस वक्त दुकान में ही सो रहे थे। दोनों मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए
सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक सुभाह करीब २.२५ पर दुकान मैं आग लग गयी .आग इतनी तेज थी की देखते ही देखते आग काफी फ़ैल गयी . जब आस पास के लोगों ने देखा तो इसकी सुचना पुलिस और दमकल गाड़ियों को दी .मोके पे पहुंची दमकल टीम ने काफी मस्सकत के बाद आग पर तो काबू प् लिया लेकिन दुकान मैं सो रहे दो लोगो को नहीं बचा पाए. तब तक काफी देर हो गयी थी और इस हादसे मैं लाखो का मॉल जल कर खाक हो गया और दो लोगो की मौत हो गयी .शुरूआती जाँच मैं पुलिस के द्वारा बताया गया है की आग शॉर्ट सर्किट होने की वजह से हुई है. फ़िलहाल मामले की जाँच चल रही है.

Thursday, March 10, 2011

नवालिग़ लड़की के साथ बलात्कार कर उसका पैर जलाया

रांची। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के गंगा नगर के पास बुधवार को एक नवालिग़ लड़की के साथ बलात्कार कर उसका पैर जलाकर खेत मैं फेक दिया. आसपास के लोगों ने थाना पहुंच कर मामले की जानकारी पुलिस को दी।पुलिस ने खेत से 13 वर्षीया अज्ञात बच्ची की लाश बरामद की।


स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसके पैर को भी जला दिया गया है। सुखदेवनगर के थानेदार अंजनी कुमार ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है। वैसे इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृत बच्ची के परिजनों की तलाश की जा रही है। देर रात तक बच्ची के परिजनों के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। मामले की जाँच चल रही है.