[kcjkas esa gS ne , lcls igys ge
Saturday, July 27, 2013
Friday, January 25, 2013
घर से ज्वेलरी और नगदी ले उड़े चोर
.jpg)
नई दिल्ली। सेक्टर-22 में रहने वाले डीटीसी के एक रिटायर्ड अधिकारी के घर में देर रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी कर ली। जब अधिकारी अपने घर रात को वापस आया तो उसने देखा की घर का ताला टूटा हुआ है और घर से ज्वेलरी व नकदी गायब है। पीड़ित ने घटना की शिकायत कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी। वहीं पीड़ित का कहना है कि पुलिस चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-22 के बी ब्लाक में आनंद सिंह अपने परिवार के साथ रहता है। आनंद सिंह दिल्ली ट्रांसपोर्ट के रिटायर्ड अधिकारी है। चोरी की यह घटना तब घटी जब वह घर पर वह अकेले थे और शाम के समय बाजार गये हुए थे। कुछ देर बाद जब वह बाजार से वापस आये तो उन्होनें देखा की पहली मंजील का ताला टूटा हुआ था और दो बदमाश बाहर निकल रहे थे। पीड़ित ने आवाज लगाना शुरू कर दी। इसी दौरान चोरों ने पीड़ित को सरिया फेंका, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। जब पिड़ित ने घर में जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था और घर से 70 हजार रुपये व तीन लाख से अधिक की ज्वेलरी गायब थी। आनंद सिंह के बेटे देवेंद्र पटवाल का कहना है कि हम लोगों ने सौ नंबर पर पुलिस को मामले की सूचना दी थी और पुलिस आकर जांच कर चली गई। उन्होनें बताया कि पुलिस मे अभी तक केस दर्ज नही किया है।
कड़कड़डूमा कोर्ट ने बेटी से दुष्कर्म के मामले मैं पिता को दस साल की दी सजा
नई दिल्ली : कड़कड़डूमा कोर्ट की फास्ट ट्रैक अदालत ने 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी पिता को दोषी करार देते हए 10 वर्ष सश्रम कारावास व दस हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश टीआर नवल ने आरोपी पर दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने आरोपी पिता को सजा सुनाने में पीड़िता के बयानों को अहम माना है। इस मामले में पीड़िता का भाई भी गवाह था।
पीड़िता की मा ने 25 नवंबर 2011 को खजूरी खास थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 14 वर्षीय बेटी 20 नवंबर से गायब है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी। इस बीच 27 नवंबर 2011 को पीड़िता की मां अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंच गई। उसने अपने पति पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़िता की अस्पताल में चिकित्सकीय जांच कराई, जहां उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। पीड़िता के बयान पर खजूरी खास थाना पुलिस ने उसके पिता को एक दिसंबर 2011 को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया। पीड़िता ने अदालत को बताया कि 18 नवंबर को उसकी मां कोलकाता स्थित उसकी दादी के घर चली गई थी। जब घर पर मां के अलावा भाई भी नहीं था तब उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना से वह डर गई और अपने दोस्त के घर चली गई थी। मां के दिल्ली आने के बाद उसने इस बारे में बताया। अदालत ने सुनवाई के दौरान आरोपी की उस दलील को खारिज कर दिया जिसमें उसने कहा था कि उसकी पत्नी व बेटी अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं, जिनका वह विरोध करता था, इसी वजह से उसे दोनों ने फंसाया हैं।a
नई दिल्ली : कड़कड़डूमा कोर्ट की फास्ट ट्रैक अदालत ने 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी पिता को दोषी करार देते हए 10 वर्ष सश्रम कारावास व दस हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश टीआर नवल ने आरोपी पर दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने आरोपी पिता को सजा सुनाने में पीड़िता के बयानों को अहम माना है। इस मामले में पीड़िता का भाई भी गवाह था।दोस्तों ने मिलकर किया युवती से सामूहिक-दुष्कर्म
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के के.एन. काटजू मार्ग थानांर्तगत पिस्टल की नोक पर दोस्त ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर युवती से सामूहिक-दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार शमा (20, काल्पनिक नाम) अपने परिवार के साथ अवंतिका रोहिणी में रहती है। शमा और गौरव (25) बचपन के दोस्त थे। समय बीतता गया और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। शमा ने गौरव से शादी करने की बात कही तो उसने हां भी कर दी। लेकिन गौरव झांसा देकर शमा से सेक्स संबंध बनाना चाहता था। इसके लिए उसने अकेले नहीं बल्कि अपने दोस्तों को भी शामिल कर लिया। बीती रात गौरव ने शमा को शालीमार बाग स्थित अपने दोस्त के घर बुलाया और कमरा बंदकर छेड़खानी करने लगा। विरोध किया तो गौरव ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तान दी। गौरव ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ बारी-बारी जमकर दुष्कर्म कर दिया और फरार हो गये। वह किसी तरह से अपने घर पहुंची और अपनी आपबीती अपने परिजनों को बता दी। परिजनों ने मामले की सूचना केएन काटजू पुलिस को दी। पीड़िता का बयान दर्जकर पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेज दिया। जहां दुष्कर्म की पुष्टि होने पर गौरव समेत चार साथियों पर सामूहिक-दुष्कर्म का मामला दर्जकर लिया गया है। देर रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गौरव व प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया। बाकी फरार आरोपियों की तलाश के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।
Subscribe to:
Posts (Atom)

