नई दिल्ली,5 मार्च। पश्चिमी जिले के मादीपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी कि पहचान अजय उर्फ राहुल (24) के रुप में हुई है। चोर की निशानदेही पर पुलिस ने पांच चोरी के वाहन बरामद किये है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।पुलिस उपायुक्त वी रंगनाथन ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे मादीपुर मेट्रो स्टेशन के नजदीक मेन रोड पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट के आ रही थी। पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया, तो वह मोटरसाइकिल लेकर भागने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान वह मोटरसाइकिल सहित गिर गया। पुलिस ने उसे धर दबोचा। उससे मोटरसाइकिल के कागजात मांगे गये, तो उसने कागज गूम हो जाने की बात कहीं। उसकी पहचान अजय उर्फ राहुल (24) के रूप में हुई। पुलिस ने छानबीन की, तो पता चला कि वह गाड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। उसकी निशानदेही पर मंगोलपुरी इलाके के काला मंदिर, रामलीला ग्राउंड, आई ब्लॉक आदि कई जगहों से चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद हुई है। इसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की पांच घटना को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
No comments:
Post a Comment